Hamirpur: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, देवर-भाभी की मौत…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, परिजनों में कोहराम
Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो देवर-भाभी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
विस्तार
हमीरपुर जिले में ममेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार देवर भाभी की वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हेलमेट नही पहने था। घटना से घर में कोहराम मच गया।
जालौन जिले के रामपुरा थाने के लिडऊपुर गांव निवासी अभिलाख सिंह ने बताया कि महोबा जिले के खरेला कस्बे में उनके मामा खिलावन रहते है। जिनके बेटे की बीमारी से बुधवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार था।
इसमें शामिल होने छोटा भाई विकल (30) अपनी भाभी नीतू (35) के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी जरिया थाने के चुरहा बंबी के पास वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अभिलाख ने बताया कि वह खेती व पशुपालन करते थे, जिसमें पत्नी नीतू व छोटा भाई विकल हाथ बंटाते थे। मौत पर मृतका के बेटे गोलू (11) शिवा (7) बेटी जया (13) का रो-रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। अभी किसी ने थाने में तहरीर नही दी है।