{"_id":"638b512c0bbae56cc60f5045","slug":"hamirpur-accident-two-cars-collided-on-expressway-four-died-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत, चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत, चार की मौत, दो घायल
Sat, 03 Dec 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:16 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जखेड़ी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे में घायल फतेहपुर के हरिहरगंज निवासी दीपक मिश्रा (24) ने बताया कि वह अपनी स्कार्पियो से पड़ोसी आशीष कुमार (27), रिश्तेदार पंचायत सचिव अंजू (25), अंजू की मां सत्या (60) को लेकर मध्यप्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा मां के दर्शन करने गए थे। लौटते समय शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे पर जखेड़ी गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से जोरदार टक्कर हो गई। डिजायर कार में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
एक मृतक की जेब में पड़े आधार कार्ड से मध्यप्रदेश के मुरैना के बलखंडी रोड निवासी रविंद्र कुमार शर्मा (45) के रूप में शिनाख्त हुई। दूसरे साथी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, स्कार्पियो में सवार आशीष कुमार व सत्या की भी मौके पर मौत हो गई। घायल दीपक मिश्रा व अंजू को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हालत बिगड़ने पर घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, सीओ पीके सिंह, तहसीलदार अभिनव चंद्रा ने घटनास्थल व सीएचसी पहुंच कर जानकारी ली। एसडीएम का कहना है कि हाईवे की एक लेन पर निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों तरफ के वाहन दूसरी लेन से निकल रहे हैं। पुलिस ने तेज रफ्तार के चलते हादसे का अंदेशा जताया है।