फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident High speed tanker hits car factory worker killed and three injured driver absconding

Hamirpur Accident: तेज रफ्तार टैंकर ने कार में मारी टक्कर, फैक्टरी कर्मी की मौत और तीन घायल, चालक फरार

Sat, 28 Jun 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:06 PM IST
सार

Hamirpur News: फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह का कहना है कि कार चालक भी नशे में धुत थे और फैक्टरी गेट से निकल रहा टैंकर भी तेज रफ्तार में था। इसलिए दोनों वाहन चालक संभाल नहीं सके और दुर्घटना हो गई। टैंकर मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Hamirpur Accident High speed tanker hits car factory worker killed and three injured driver absconding
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर शुक्रवार रात करीब एक बजे ढाबे से खाना खाकर वापस आ रहे कार सवारों को यूनिलीवर से निकल रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कार चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक सवार कानपुर रेफर है। दो को मामूली चोटे आई हैं।

विज्ञापन

कस्बे में संचालित  यूनिलीवर के कर्मी आदर्श सिंह चंदेल(27) निवासी बर्रा कानपुर अपने दोस्त कस्बा निवासी सम्राट गुप्ता(27) राहुल श्रीवास्तव (25) व विशाल सैनी (28) के साथ चंदपुरवा गेट के आगे ढाबे पर खाना खाने गए थे। सम्राट गुप्ता ने बताया कि रात करीब एक बजे जब वह लोग कार से वापस आ रहे थे। तभी यूनिलीवर से निकल रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कार में टक्कर मार दी, जिससे वह चारों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने आदर्श सिंह चंदेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हालत गंभीर होने पर विशाल सैनी को सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्राट गुप्ता व राहुल श्रीवास्तव को मामूली चोटें आई है।  उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। वहीं घटना के बाद टैंकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed