फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident, Dumper trampled bike riders, two youths died a painful death, bodies dragged for 50 meters

Hamirpur Accident: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत…50 मीटर घिसटे शव, परिजनों में हड़कंप

Sat, 17 Aug 2024 08:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ कस्बे में डंपर ने बाइक सवार दो युवको को रौंद डाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि शव कई मीटर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन
Hamirpur Accident, Dumper trampled bike riders, two youths died a painful death, bodies dragged for 50 meters
hamirpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में उरई नहर बाईपास स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास 22 चक्का बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो युवको को रौंद दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन

शनिवार को शाम करीब चार बजे नगर के उरई नहर बाईपास पर नवीन गल्ला मंडी की ओर से गलत साइड से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया। दोनों युवकों के शव 50 मीटर तक डंपर के पहियों में घिसटते हुए चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर चालक घटनास्थल पर डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों के शव सीएचसी ले गई। महोबा जिले के महोबकंठ थाने के घटेरा गांव निवासी मृतक योगेंद्र राजपूत की पहचान भगवंतपुरा झांसी के ममेरे भाई रोहित ने की है। रोहित ने बताया कि योगेंद्र जराखर गांव स्थित एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। वह नगर के उरई नहर बाईपास के पास किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो एडिटिंग के लिए आया था गांव
पढ़ाई के साथ फोटोशूट करने का शौकीन था। बताया कि शुक्रवार को योगेंद्र का जन्मदिन था, जो गांव चला गया था। शनिवार सुबह ही जन्मदिन की फोटो एडिटिंग करने के लिए आया था। शाम को पनवाड़ी थाने के महुआ गांव निवासी अपने दोस्त देवेश पांचाल (18) के साथ घर जा रहा था। तभी दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed