Hamirpur Accident: डंपर ने 10 मीटर तक घिसटा बाइक सवार; घायल मां के सामने इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मातम
Hamirpur News: रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वो अपनी मां के साथ दादा को खेत पर खाना देने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे- 34 में रविवार सुबह को रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास बेकाबू डंपर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां उछलकर दूर जा गिरी, जबकि अनियंत्रित वाहन बेटे को कुचलता हुआ निकल गया। मामूली रूप से घायल मां ने अपनी आंखों के सामने इकलौते बेटे का क्षत-विक्षत शव देखकर अचेत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर नगर के अंतर्गत सजेती थाना क्षेत्र के गांव बगरिया निवासी विपिन कुमार (18) पुत्र महेंद्र यादव रविवार सुबह 11 बजे अपनी मां को बाइक में बैठाकर सुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव सिमड़ौरी जाने के लिए निकला था। बाइक सवार मां-बेटे जैसे ही नेशनल हाईवे-34 रानी लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित एक पेट्रोप पंप के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठी मां उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि बेटा बाइक समेत डंपर के टायरों के नीचे आ गया।
डंपर चालक बाइक सवार को रौंदते हुए फरार
युवक करीब दस मीटर तक डंपर के नीचे बाइक समेत घिसटता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने डंपर को रोका नहीं और बाइक सवार को रौंदते हुए वहां से निकल गया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने दौड़ाकर चालक समेत डंपर को सड़क के किनारे खड़ा कराया। वहीं हादसा देख आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की मां अंजना यादव ने बताया कि मृतक के दादा राजेंद्र यादव देवगांव सिमड़ौरी में गेहूं की फसल कटवा रहे हैं। बेटे के साथ टिफिन में खाना भरकर उन्हें देने जा रहे थे।
इकलौते भाई के न रहने से, किसके हाथों में बहन बांधेगी राखी
मृतक की बहन शीबू पोस्टमार्टम हाउस में यह कहकर बेसुध हो गई कि इकलौते भाई की हादसे में मौत हो गई। अब वह किसकी कलाई में राखी बांधेगी। परिजन उसे ढांढस बंधाते रहे। बहन शीबू ने बताया कि भाई ने इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। आने वाले परीक्षा परिणाम को लेकर वह खासा उत्साहित रहा है।
बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया है। वाहन को कुछेछा चौकी में ले जाकर खड़ा किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से लिखित सूचना मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार पटेल, सदर कोतवाली प्रभारी