{"_id":"63afdcd306a3a124136a0e39","slug":"hamirpur-a-car-crushed-woman-who-was-going-to-complain-murder-report-was-filed-against-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शिकायत करने जा रही महिला को कार ने कुचला, चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शिकायत करने जा रही महिला को कार ने कुचला, चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sat, 31 Dec 2022 12:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:26 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में दो पक्षों के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। जिसकी शिकायत करने थाने जा रही महिला को दूसरे पक्ष ने कार से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजनौड़ा में शुक्रवार रात दो पक्षों में पैसों के विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हुई।
विज्ञापन
जिसमें दोनों पक्ष के लोग थाने पर शिकायत करने आ रहे थे। जिसमें एक पक्ष कार से तथा दूसरा पक्ष मोटर साइकिल से जा रहा था। कार सवार श्यामपाल पुत्र रामेश्वर ने बाइक से जा रहे जय देवी वर्मा (30) पुत्री लल्लू वर्मा, सुजीत कुमार पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा व सोनू पुत्र राजेंद्र प्रजापति को टक्कर मारकर गाड़ी चढ़ा दी।
विज्ञापन
जिनको सीएचसी मौदहा लाया गया जहां पर जय देवी वर्मा की मौत हो गई तथा सुमित कुमार व सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ विवेक यादव ने बताया कि संतोष की तहरीर के आधार पर आरोपी राजा सिंह, श्यामपाल, रामबाबू, बरदानी पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन