फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur A 30 meter high clock tower will be constructed in the city it will built inside Rani Laxmibai Park

Hamirpur: शहर में होगा 30 मीटर ऊंचे क्लॉक टॉवर का निर्माण, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के अंदर होगा निर्मित

Thu, 03 Jul 2025 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Jul 2025 03:59 PM IST
सार

Hamirpur News: लक्ष्मीबाई पार्क के अंदर करीब 30 मीटर ऊंचा कानपुर की तर्ज पर क्लॉक टॉवर बनाने की भी योजना तैयार की है। ताकि रात में भी दूर से लोग नगर को पहचान सके। इसके लिए नगर पालिका ने भी कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hamirpur A 30 meter high clock tower will be constructed in the city it will built inside Rani Laxmibai Park
बिजली लाइन शिफ्टिंग को लेकर योजना तैयार करते नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जल्द ही मुख्यालय स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में करीब 30 मीटर ऊंचा क्लॉक टॉवर बनेगा। इससे नगर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। यह कार्य जेके सीमेंट द्वारा दिए गए सीएसआर फंड से कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने यहां फैले बिजली लाइनों के मकड़जाल को हटा क्लॉक टॉवर बनवाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए पार्क में रखे ट्रांसफार्मर समेत बिजली लाइन को शिफ्ट कराने की भी योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन

मौजूदा में नगर के विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं तैयार की जा रही है, जहां नगर पालिका द्वारा जिला कारागार से लक्ष्मीबाई तिराहा तक सुंदरीकरण कार्य कराए जा रहे है। उसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने नगर की सुंदरता में चार चांद लगाने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने जेके सीमेंट के सहयोग से सीएसआर फंड द्वारा जहां लक्ष्मी बाई तिराहे में नगर का प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया है।

विज्ञापन

प्रवेश द्वार को आकर्षक पौधों व लाइटों से सजाया गया
वहीं, लक्ष्मीबाई पार्क के अंदर करीब 30 मीटर ऊंचा कानपुर की तर्ज पर क्लॉक टॉवर बनाने की भी योजना तैयार की है। ताकि रात में भी दूर से लोग नगर को पहचान सके। इसके लिए नगर पालिका ने भी कवायद शुरू कर दी है। चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया कि प्रवेश द्वारा को आकर्षक पौधों व लाइटों से सजाया जाएगा। साथ ही यहां बैठने की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

दूर से क्लॉक टॉवर को लोग निहार सकेंगे
कहा कि इसमें बाधक बन रही बिजली के पोल व लाइनों को शिफ्ट कराया जाएगा। लक्ष्मीबाई तिराहे से एसपी कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोलपंप तक लगे बिजली के पोलों को पीछे शिफ्ट कराया जाएगा। वहीं लक्ष्मीबाई पार्क स्थित ट्रांसफार्मर को हटवा कर चौकी के पास स्थापित कराया जाएगा। यहां अंडरग्राउंड केबल पड़ेगी, ताकि बनने वाले प्रवेश द्वार व क्लॉक टॉवर को लोग दूर से निहार सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed