{"_id":"633f0b9dad08bb5701199535","slug":"hamirpur-9-lakh-twenty-thousand-looted-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: व्यापारी से 9 लाख बीस हजार की लूट, घर जाते समय रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: व्यापारी से 9 लाख बीस हजार की लूट, घर जाते समय रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश
Thu, 06 Oct 2022 10:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में आढ़ती के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने घर जाते समय मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नायकपुरवा निवासी शरद शिवहरे गल्ला मंडी में आढ़ती हैं। गुरुवार शाम सात बजे अपनी दुकान से नौ लाख 20 हजार रुपये लेकर अपने वृद्ध मुनीम हरिशंकर के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में गांव के ही पांच लोग अपने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ अचानक पीड़ित के सामने आकर असलहा लहराते हुए हमला कर दिया। पीड़ित के मुंह पर असलहा की बट मारी और सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बैग छीनने लगे। प्रार्थी ने बैग बचाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
पीड़ित बाइक सहित वहीं गिर पड़ा। उसने बताया कि उसके साथ वृद्ध मुनीम सारी घटना को देखकर डरा सहमा खड़ा रहा और उक्त लोग उसका बैग छीनकर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि मामला फर्जी है, गांव में उपजे विवाद में लूट की घटना गढ़ दी है।
विज्ञापन