{"_id":"638b70a5ed8fb61b666a5be1","slug":"hamirpur-15-kilometer-jam-on-kanpur-sagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कानपुर-सागर हाईवे पर 15 किलोमीटर जाम, 12 घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कानपुर-सागर हाईवे पर 15 किलोमीटर जाम, 12 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
Sat, 03 Dec 2022 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर हाईवे पर यमुना पुल में 12 घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे। 15 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। एंबुलेंस, बराती व स्कूली वाहन भी घंटों फंसे रहे। शनिवार सुबह 11 बजे से वाहन निकलने शुरू हुए। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे यमुना पुल पर एक कार का पहिया पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
जिससे सजेती टोल टैक्स से सुमेरपुर तक भारी वाहन ट्रक व हल्के वाहन सहित कई बरातें जाम में रात भर फंस रहे। करीब 12 घंटे तक जाम की स्थित बनी रही। वहीं यात्री कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। वहीं सुबह स्कूल को जाने वाले वाहनों को भी जाम में घंटों मशक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
शहर निवासी यात्री राजकुमार ने बताया कि कुछेछा से पैदल चलकर आए हैं। कहा कि जाम के चलते बाइक सवार तक जाम में फंस गए हैं। वहीं कानपुर निवासी कार सवार राघवेंद्र ने बताया कि सुमेरपुर शादी में जाना था, लेकिन जाम लगने से बेतवा पुल में दो घंटे से फंसे हैं। कहा कि कोई भी प्रशासन का अधिकारी व कर्मचारी नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि जो शाम साढ़े सात बजे जाम लगा था। उसे रात करीब साढ़े 12 बजे बहाल कर दिया। बताया कि इसके बाद फिर से जाम लग गया। बताया कि ट्रक चालक वाहनों को खड़ा करके सो गए। जिनको पूरी टीम सहित लगकर जाम खुलवाया गया। बताया कि सुबह 10 बजे यातायात बहाल हो सका।