फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur 105 SIM cards activated using forged e KYC 170 NCRP complaints received two fraudsters arrested

हमीरपुर: कूटरचित ई-केवाईसी से 105 सिम एक्टिवेट, 17 राज्यों में 170 एनसीआरपी शिकायतें मिलीं, दो शातिर गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 03:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 03:13 PM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने कूटरचित ई-केवाईसी के जरिए सिम कार्ड एक्टिवेट कराकर साइबर ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 48 ब्लैंक सिम, दो एंड्रॉयड मोबाइल और दो आधार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Hamirpur 105 SIM cards activated using forged e KYC 170 NCRP complaints received two fraudsters arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कूटरचित ई-केवाईसी के जरिये सिम कार्ड एक्टिवेट कराकर साइबर ठगी में इस्तेमाल कराने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 ब्लैंक सिम कार्ड, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। जांच में कूटरचित ई-केवाईसी से एक्टिवेट कराए गए 105 सिम कार्ड सामने आए हैं। इन सिम कार्डों के संबंध में 17 राज्यों में एनसीआरपी पोर्टल पर 170 शिकायतें दर्ज मिली हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में साइबर अपराध के मामलों की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भोरा डांडा गांव निवासी दीपक कुमार (22) और जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी विक्रांत सिंह (26) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पीओएस एजेंट के तौर पर काम करते थे। विक्रांत सिंह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर था। दोनों लोगों को लोन दिलाने के लिए उनकी केवाईसी कराते थे।

विज्ञापन





19 राज्यों में साइबर फ्रॉड की 114 घटनाएं दर्ज मिलीं
इसी दौरान मिली जानकारी और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड निकाले जाते थे। कूटरचित ई-केवाईसी के जरिये इन सिम को एक्टिवेट किया जाता था। इनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया जा रहा था। पुलिस ने एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर जांच की तो सिम कार्ड से जुड़े साइबर अपराधों की जानकारी सामने आई। जांच में दीपक कुमार के जरिए 69 सिम कार्ड निकाले जाने की बात सामने आई। इन सिम कार्डों से 19 राज्यों में साइबर फ्रॉड की 114 घटनाएं दर्ज मिलीं।

ये सामान हुआ है बरामद
वहीं, विक्रांत सिंह के जरिए 36 सिम कार्ड निकाले गए थे। इनसे 16 राज्यों में साइबर फ्रॉड की 56 घटनाएं सामने आईं। पुलिस के अनुसार इन घटनाओं में लाखों रुपये की साइबर ठगी की गई। पुलिस ने दीपक के कब्जे से 29 ब्लैंक सिम कार्ड, एक एंड्रॉयड मोबाइल और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। वहीं विक्रांत के पास से 19 ब्लैंक सिम कार्ड और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed