{"_id":"6a96eb0ff93fdcf5300e0068","slug":"kanpur-husband-arrested-and-jailed-for-forcing-wife-into-prostitution-in-sonagachi-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी से सोनागाछी में देह व्यापार कराने का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी से सोनागाछी में देह व्यापार कराने का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा
Tue, 01 Sep 2026 08:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को देह व्यापार में धकेलने का आरोपी पति गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से कोलकाता के साेनागाछी में देह व्यापार कराने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि दो मई 2022 को कोलकाता के बड़तल्ला निवासी युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर युवक ने कोलकाता के सोनागाछी में देह व्यापार में धकेल दिया। किसी तरह भागकर कानपुर आई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, सर्विलांस टीम को आरोपी की लोकेशन ठाणे के मीरा रोड पर मिली। दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन