फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hallet's pathology will be shifted to the maternity wing

Kanpur News: मैटरनिटी विंग में शिफ्ट होगी हैलट की पैथोलॉजी

Sat, 06 Sep 2025 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Hallet's pathology will be shifted to the maternity wing
कानपुर। हैलट अस्पताल में पावर ग्रिड सीएसआर फंड के तहत करीब 9.95 करोड़ रुपये से डायग्नोस्टिक हब बनाया जाएगा। यहां पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और बायोप्सी जैसी सभी तरह की जांचें एक ही छत के नीचे हो सकेंगी। पहली किश्त 1.12 करोड़ रुपये जारी होने के साथ निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। काम माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। इसके लिए पैथोलॉजी सेंटर को मैटरनिटी विंग और हड्डी रोग की ओपीडी को दंत रोग विभाग के खाली तीन कमरों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन कमरों में दंत रोग विभाग चलता रहेगा। इसके अलावा हैलट के दो इंजीनियर डीजी ऑफिस में अटैच्ड कर दिए गए हैं जिनकी जरूरत भी निर्माण कार्य के दौरान रहेगी। डायग्नोस्टिक हब में सभी पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांचें जैसे खून, पेशाब, डेंगू, मलेरिया, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, एफएनएसी, टिश्यू मार्कर, हार्मोनल एनालिसिस आदि हो सकेंगी। इसका लाभ शहर के साथ आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पैथोलॉजी विभाग के ध्वस्तीकरण का काम जल्द शुरू होगा और आर्थो ओपीडी और पैथोलॉजी विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed