{"_id":"6ac557d63d9892ee540ea963","slug":"hallets-neurology-doctors-accused-of-private-practice-kanpur-news-c-362-1-ka11001-158147-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट के न्यूरोलॉजी डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट के न्यूरोलॉजी डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। हैलट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों पर शासकीय नियमों की अनदेखी कर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का गंभीर आरोप लगा है। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने मामले की लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से की है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार न्यूरोलॉजी विभाग में आने वाले मरीजों को समुचित इलाज न मिलने और डॉक्टरों की ओर से उन्हें बाहर या निजी क्लीनिकों में देखने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले गरीब और गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है। ओपीडी में लंबी कतारों के बावजूद मरीजों को समय पर परामर्श नहीं मिल पा रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों के हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई जरूरी है। प्राचार्य को भेजी शिकायत में दोषी डॉक्टरों का ब्योरा देते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जानकारी प्राचार्य को दी गई है।