{"_id":"667f24ef27ca7fdd1c059099","slug":"half-the-city-lost-electricity-for-six-hours-etawa-news-c-216-1-etw1002-113270-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
Sat, 29 Jun 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
रात में बारिश शुरू होने से गायब हुई बिजली शुक्रवार को दोपहर में आई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शहर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली नहीं आई, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में पानी की किल्लत से लोग परेशान रहे।
रात में जैसे ही बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। कुनैरा पावर हाउस से शहर के इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेंद्र काे आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट होने पर 12 बजे इंजीनियरिंग कालेज व काली बांह विद्युत उपकेंद्र के सभी नौ फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।
वर्षा बंद होने के बाद विभागीय टीम फाल्ट को ठीक करने के लिए निकली, तो आईटीआई चौराहा व पीएसी बटालियन के बीच फाल्ट मिला। मशक्कत के बाद सुबह पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं काली बांह विद्युत उपकेंद्र पर जाने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट होने से 10 अधिक मुहल्ले की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं रामलीला विद्युत उपकेंद्र के तहसील फीडर से संबंधित क्षेत्र विशुन बाग में बिजली का खंभा टूटने से बड़ा हादसा टला। इससे 25 से अधिक घरों में अंधेरा रहा। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि वर्षा के कारण कुछ जगहों पर फाल्ट की समस्या आई थी जिसे सही करवाने के लिए तुरंत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया था।