फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Half naked body of a young man found in a hotel had a New Year party with friends two rooms were booked

UP: होटल में मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, दोस्तों संग की थी न्यू ईयर पार्टी, दो कमरे थे बुक…बाहर से आई थी युवती

Fri, 03 Jan 2025 06:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jan 2025 06:27 AM IST
सार

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र के गुमटी इलाके में न्यू ईयर पार्टी मनाने गए युवक का होटल के बाथरूम में अर्द्धनग्न शव मिला है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Half naked body of a young man found in a hotel had a New Year party with friends two rooms were booked
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में दोस्तों संग न्यू ईयर की पार्टी मनाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पार्टी के दौरान हुई घटना से दोस्तों के होश उड़ गए। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।

विज्ञापन

सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। चमनगंज के भन्नानापुरवा निवासी दिव्यांग अवधेश गुप्ता का इकलौता बेटा गौरव गुप्ता (22) स्वरूपनगर स्थित एक कैफे में काम करता था। परिवार में मां संगीता हैं।

विज्ञापन

बुक किए थे दो अलग-अलग कमरे
चाचा ने बताया कि एक जनवरी को गौरव अपने दोस्त सत्यम, ऋतिक, कुनाल, उदय व एक अन्य के साथ गुमटी स्थित एवीएस ग्रांड होटल में पार्टी मनाने गए थे। जहां उन लोगों ने दो अलग-अलग कमरे बुक किए। देर रात तक वहां जमकर नशेबाजी हुई। इसके बाद वह लोग देर रात गौरव गुप्ता को छोड़कर निकल लिए।

विज्ञापन

बाथरूम में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला शव
वह लोग कुछ दूर पहुंचे ही थे, कि ऋतिक ने अपना मोबाइल चार्जर होटल के कमरे में भूलने की बात बताई। इसके बाद वह होटल वापस पहुंचे, जहां वह कमरे के बाथरूम में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। सारे दोस्त उसे आनन फानन में कार्डियोलॉजी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोस्तों पर होटल में विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है। नजीराबाद थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि होटल में न्यू ईयर की पार्टी करने दोस्त गए थे, जहां एक युवक की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया शराब के ओवरडोज के कारण घटना हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दोस्त की मौत होने पर अस्पताल में काटा हंगामा
कॉर्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने जब दोस्तों से कहा कि एक घंटा पहले ही गौरव की मौत हो चुकी है। तो दोस्त अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वरूपनगर पुलिस को दे दी। फोर्स संग मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने युवकों से बातचीत के बाद नजीराबाद पुलिस को घटना की दी गई। तब नजीराबाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई।

पंखा चलता मिला, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
इंस्पेक्टर के अनुसार जांच में कमरे में तेज पंखा चल रहा था। युवक गौरव पूरी तरह से भीगा हुआ था। हालांकि, मौत की आशंका शराब के ओवरडोज लग रही है। लेकिन और गहनता से जांच के लिए होटल के और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन पांच दोस्तों के अलावा और कौन-कौन कमरे में दाखिल हुआ। पुलिस को फुटेज में कई चीजें मिली हैं।

दो कमरे किए थे बुक, बाहर से आई थी युवती
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक और दोस्तों ने होटल के दो कमरे बुक किए थे। शराब पार्टी के बाद वहां पर एक युवती भी पहुंची थी, लेकिन देर रात इस घटना से होश उड़ गए। अब वह उसके दोस्तों पर आरोप लगा कि इस कारण वह पोस्टमार्टम हाउस में बचते नजर आए। पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed