फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Half-burnt body of a young man found in guava orchard, report of murder filed on wife's tahrir

अमरूद के बाग में मिला युवक का अधजला शव, पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a young man found in guava orchard, report of murder filed on wife's tahrir
मृतक की पत्नी रूबी से जानकारी लेती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/संदलपुर। कस्बे में गुरुवार सुबह अमरूद के बाग में एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

संदलपुर कस्बा निवासी नौशाद (35) व्यापारियों के साथ पशु खरीद में मदद व मजदूरी करता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह घर से निकला और रात नौ बजे तक नहीं लौटा। पत्नी ने फोन किया तो उसने सुबह घर आने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुवार की सुबह अमरूद के बाग में उसका शव पड़ा मिला। मृतक के दोनों पैर व सीने तक का हिस्सा जला हुआ था। वहीं, चेहरा व बाल सुरक्षित थे। सुबह बगीचे की रखवाली करने गए कस्बे के इनायत अली ने उसका शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। साथ ही लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। एसपी केशव कुमार चौधरी ने क्राइम ब्रांच टीम को भी मौके पर भेजा। पुलिस की छानबीन में कुछ खास हाथ नहीं लगा।

युवक का अधजला शव बाग में मिला है। मामले में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - आशा पाल सिंह, सीओ डेरापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed