फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Half a dozen children buried after falling trees in Chitrakoot, CM took cognizance

चित्रकूट में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से दबे आधा दर्जन बच्चे, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, सीएम ने लिया संज्ञान

Sat, 20 Aug 2022 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Aug 2022 03:50 PM IST
सार

रामखंड विकासखंड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ गिरने से नीचे खड़े बच्चे दबकर घायल हो गए। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने घायल बच्चों के समुचित उपचार कराने और हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Half a dozen children buried after falling trees in Chitrakoot, CM took cognizance
बच्चों से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में विकास खंड रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांधी में बच्चों पर पेड़ की एक डाल टूटकर गिर गई। इसमें सात बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव ने बताया कि सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां बच्चों को उपचार दिया गया। वहीं, प्रभारी चिकित्साधिकारी से बात करने पर बताया गया कि सभी को मामूली चोट है। कुछ समय पश्चात घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चों के इलाज में कोताही न बरती जाए। साथ ही, घायल बच्चों के समुचित उपचार कराने और हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बताया कि बारिश के कारण पेड़ टूटकर गिर गया था, जिसमें कई बच्चों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज अस्पताल में कराया गया है। वहीं, सूचना पर तुरंत एसडीएम नवदीप शुक्ला और बीएसए लव प्रकाश यादव को मौके पर भेजा गया है।

इसमें कक्षा छह के कई छात्र घायल हो गए, जिनमें चाहत पुत्र सुशील कुमार, पूजा पुत्री शिवप्रताप, सुष्मिता, माया पुत्री राममिलन, शिवऔतार पुत्र शिवसागर, कीर्ति पुत्री लवलेश कुमार, अंतिमा पुत्री राम अवतार आदि शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed