फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Haldharpur team won the first match of the tournament

Kanpur News: हलधरपुर की टीम ने जीता टूर्नामेंट का पहला मैच

Mon, 05 Jan 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haldharpur team won the first match of the tournament
बरौर। विकासखंड मलासा के बरगवां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को पहला मैच तोड़ा व हलधरपुर टीम की बीच खेला गया। जिसमें हलधरपुर टीम ने तोड़ा को हरारकर जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बरगवां में जय बालाजी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को पहला मैच तोड़ा व हलधरपुर टीमों के मध्य खेला गया। तोड़ा की टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 82 रन बनाए। वहीं, जवाब में खेलने उतरी हलधरपुर की टीम ने नौ ओवर में ही मैच जीत लिया। दूसरा मैच पुखरायां मंडी और हलधरपुर के मध्य खेला गया। जिसमें पुखरायां मंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 126 रन बनाकर हलधरपुर की टीम को जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हलधरपुर की टीम मात्र 67 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और पुखरायां मंडी ने यह मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका सोनू निगम, सत्येंद्र पाल, जीतेंद्र पाल और ब्रजकिशोर ने निभाई। कमेंट्रेटर की भूमिका अभिषेक और अनीश अवस्थी ने तथा स्कोरर की भूमिका दिलकश, विष्णु, अभिषेक और सुशील ने निभाई। यहां चंद्रभान सिंह, रोहित, प्रशांत, अभिषेक, अंशु, विशाल, जयशंकर, कपिल, सुरेशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed