{"_id":"6ae7a04d45c64e5e3a0144df","slug":"gurudwara-kirtangarh-resounded-with-shabad-kirtan-kanpur-news-c-362-1-ka11001-160030-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा कीर्तनगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा कीर्तनगढ़
विज्ञापन
कानपुर। गुमटी स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में गुरु सेवक जत्था के तत्वावधान में चतुर्थ पातशाह श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
समागम की शुरुआत शबद कीर्तन से हुई। श्री दरबार साहिब, अमृतसर के रागी शौकीन सिंह ने धन धन गुरु रामदास जी जिन सिरिया तिन्हा सवारिया शबद का गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। संगरूर (पंजाब) से आए ज्ञानी मनदीप सिंह ने कथा और गुरमत विचारों के माध्यम से गुरु महाराज के जीवन दर्शन और महिमा का वर्णन किया। दोनों वक्त दीवान सजाए गए। गुरुवाणी से पूरा पंडाल गूंजता रहा।
इस मौके पर दविंदर सिंह सागरी, मोहन सिंह, ज्ञानी मदन सिंह, भूपिंदर सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह, जसमिंदर सिंह, सरबप्रीत सिंह, रविंदर पाल सिंह और तरविंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।