फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gumti No. 5 Business Board elections will be held after 20 years

Kanpur News: 20 साल बाद होंगे गुमटी नंबर-5 व्यापार मंडल के चुनाव

Mon, 12 Jan 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gumti No. 5 Business Board elections will be held after 20 years
कानपुर। गुमटी नंबर-5 व्यापार मंडल के चुनाव 20 साल बाद होंगे। इसके लिए शनिवार को सदस्यता अभियान शुरू हुआ। शुरुआत गुरु गोविंद सिंह चौक से की गई। यहां पहले दिन ही सौ से अधिक व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


इस व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजे गुप्ता ने बताया कि 2004 के बाद अब इस व्यापार मंडल का चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए तय नियमों के तहत परिसीमन किया गया है। इसके अंतर्गत गुमटी रेलवे क्राॅसिंग से संतनगर चौराहा तक, गुमटी मुख्य मार्ग से जुड़ी दर्शनपुरवा की सभी गलियां, नसीमाबाद, बंबा रोड, ओम नगर, चंद्र गली, कौशलपुरी में व्यापार करने वाले व्यापारी सदस्यता के पात्र होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल शटरदार पक्की दुकान वाले व्यापारी ही सदस्यता ले सकेंगे। सड़क एवं फुटपाथ पर व्यापार करने वाले व्यापारी सदस्यता के लिए पात्र नहीं होंगे। एक फर्म से केवल एक ही व्यापारी सदस्य बन सकेगा। अध्यक्ष ने बताया कि यह सदस्यता अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 25 फरवरी तक सभी पात्र सदस्यों को प्रमाणित परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे। तत्पश्चात चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed