फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gulshan Grover was an insult by the servant

जब नौकर ने कर दी गुलशन ग्रोवर की बेइज्जती 

Tue, 13 Sep 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Grover was an insult by the servant
गुलशन ग्राेवर
बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ यानी गुलशन ग्रोवर की बेइज्जती उनके अपने ही नौकर ने कर दी। वह भी उनके जन्मदिन के दिन। नाश्ते के टेबल पर बैठे ग्रोवर से उनके नौकर ने पूछा, आप फिल्मों में हर किसी से पिटते हो आपको अच्छा लगता है क्या? नौकर से हुई बेइज्जती को ग्रोवर सहन नहीं कर पाते हैं और कहते हैं कि अब वह वीलेन नहीं हीरो की भूमिका निभाएंगे। अरे, परेशान न होइए। यह बेइज्जती कहीं और नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ‘बैड मैन’ में बतौर एक इंटरनेनिंग सीन के तौर पर हुई है। इस फिल्म में उन्हें हीरो की भूमिका में देखा जाएगा। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से फिल्म की खासियत बताई। कहा, फिल्म लोगों को खूब इंटरटेन करेगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के तमाम सितारे भी अभिनय कर रहे हैं। जिसमें ऋषि कपूर, जैकी श्राफ मनीषा कोइराला, फराह खान, महिमा चौधरी, महेश भट्ट, सुजाय घोष आदि शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर लांच कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

हमारे अलावा किसी को नहीं निभाने देंगे वीलेन का रोल

Gulshan Grover was an insult by the servant
गुलशन ग्राेवर
गुलशन को इस फिल्म में वीलेन एसोसिएशन का मुखिया बनाया गया है। एसोसिएशन ने बॉलीवुड में हीरोज के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गुलशन बताते हैं कि फिल्म में एसोसिएशन के सदस्यों का साफ-साफ कहते हैं कि अमिताभ बच्चन, अमीर खान जैसे अन्य हीरो जो अब वीलेन का रोल निभाने लगे हैं, यह बर्दाश्त नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed