प्रत्याशी का आकलन करने के बाद करें मतदानः गुलाम नबी
कानपुर के पुखरायां भोगनीपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद यहां नीतम सचान के समर्थन में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में रहने वाला ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कर सकता है।
वोट देने के पहले उनका विधायक कैसा हो, इसका सही आकलन जनता को करना होता है। पार्टी तो प्रमुख हैं, इसके बाद वह आदमी कैसा है, इसका आंकलन भी करना होगा। उन्होंने कहा कि नर्क और स्वर्ग सभी धर्मों में होते हैं। बस अपनी - अपनी भाषा में बोलने का तरीका अलग - अलग होता है।
कहा कि यहां स्थानीय समस्याएं हैं, जिन पर बात होनी चाहिए। सड़कें, रास्ते, आवास, पेयजल, सिंचाई आदि समस्याओं से निजात और घर-घर बिजली का प्रकाश हो। इस पर चर्चा होनी चाहिए। पहले मतदाता आकलन करें, फिर वोट करें। कहा कि मतदान आवश्यक है, जरूर करें।
जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी नीतम सचान, निसार अहमद, जाबिर मंसूरी, डा. इरफान, लक्ष्मीनारायण मिश्र, नारायण प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद आसिफ कुरैशी, नकी हैदर, रामआसरे कटियार, रामफल कटियार, उमाशंकर कटियार आदि मौजूद रहे।