{"_id":"58ab08504f1c1b0953b2341c","slug":"gulam-nabi-public-meeting-in-fatehpur-khaga","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म, जाति के नाम पर लड़ा रही भाजपाः गुलाम नबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म, जाति के नाम पर लड़ा रही भाजपाः गुलाम नबी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को फतेहपुर (खागा) के खखरेरू में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। बांटकर वह हुकूमत पर काबिज होना चाहती है। विकास के उसके सारे वायदे खोखले हैं। जनता इनकी खोखली राजनीति को समझ चुकी है।
गुलाम नबी आजाद ने भाजपा और बसपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, गरीब मजदूरों को गुमराह करने का काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश का मुखिया ही जनता से सौतेला व्यवहार करता है, तो लोग खुश कैसे रह सकते हैं।
जाति और धर्म की बात करने वालों को रोकने के लिए ही सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। उन्होंने बसपा मुखिया के बारे में कहा कि गठबंधन में शामिल होने के लिए उन्हें भी प्रस्ताव भेजा गया था। वह नहीं आईं। इस मौके पर एसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री, चुनाव पर्यवेक्षक डा. नरेश चौधरी, राफेराना, जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, प्रत्याशी ओम, नगर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा भी मौजूद रहे।