फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gujaini Kharja Canal overflows, water fills houses

Kanpur News: गुजैनी खारजा नहर ओवरफ्लो, घरों में भरा पानी

Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gujaini Kharja Canal overflows, water fills houses
कानपुर। दबौली व गुजैनी के बीच से निकली खारजा नहर का पानी ओवरफ्लो हो गया। इससे 20 से ज्यादा घरों में पानी भर गया। कई लोगों ने गृहस्थी का सामान छत पर पहुंचाया। क्षेत्र के श्याम सविता, राजू बाजपेई, शिवनाथ पाल, पप्पू संखवार ने बताया कि दोपहर चार बजे अचानक घर के अंदर पानी भरना शुरू हो गया। धीरे-धीरे पानी भरता चला गया। सोनू ने बताया कि खाद्य सामग्री भीग गई है। इस वजह से रिश्तेदार के घर जाकर शाम का खाना खाया है। इसी तरह कई घरों के अंदर रखे बिस्तर भी भीग गए हैं। कई लोग तो मिट्टी और ईंट की मेड़ बनाकर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा के चलते नहर में पानी मंगवाया गया था। अब उसे नियंत्रित कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed