{"_id":"6716a9bee9d5c727000c827a","slug":"guard-and-the-doctor-misbehaved-and-beat-up-the-patient-in-hallet-hospital-kanpur-news-in-hindi-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गार्ड ने तीमारदार से की खींचतान, डॉक्टर ने मारा थप्पड़; महिलाएं रोती चिल्लाती रहीं, लेकिन वे नहीं रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गार्ड ने तीमारदार से की खींचतान, डॉक्टर ने मारा थप्पड़; महिलाएं रोती चिल्लाती रहीं, लेकिन वे नहीं रुके
Tue, 22 Oct 2024 12:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:51 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ गार्ड एक तीमारदार से अभद्रता करते और उसका जबरदस्ती मोबाइल छीनते हुए दिख रहे हैं। जबकि बगल में ही स्ट्रेचर पर उसका मरीज लेटा है। वहीं, जूनियर डॉक्टर भी तीमारदार को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : freepik
विस्तार
कानपुर के हैलट अस्पताल में गार्ड की तीमारदार से अभद्रता और जूनियर डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कुछ गार्ड एक तीमारदार से अभद्रता करते और उसका जबरदस्ती मोबाइल छीनते हुए दिख रहे हैं। जबकि बगल में ही स्ट्रेचर पर उसका मरीज लेटा है।
विज्ञापन
महिलाएं गार्ड से मोबाइल व अपने तीमारदार को बचाने का प्रयास करती नजर आ रही हैं, तो वहीं जूनियर डॉक्टर भी तीमारदार को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। तीमारदार व साथ में मौजूद महिलाएं रोती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि, मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला ने बताया कि वायरल वीडियो में गार्ड मोबाइल छीनता दिख रहा है। मामले के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित गार्ड से पूछताछ कर मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
