फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GSVM receives equipment worth Rs 3.42 crore

Kanpur News: जीएसवीएम को मिले 3.42 करोड़ रुपये के उपकरण

Wed, 25 Mar 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
GSVM receives equipment worth Rs 3.42 crore
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को तीन करोड़ 42 लाख साढ़े 27 हजार के उपकरण और दूसरे संसाधन मिले हैं। इससे रोगियों, डॉक्टरों और मेडिकल छात्र-छात्राओं को आसानी हो जाएगी। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कैप्सूल मशीन सिस्टम आएगा। पैथोलॉजी में वर्क स्टेशन और बाॅयो केमिस्ट्री में सेमी ऑटोमेटिक केमिस्ट्री एनालाइजर, आईसीयू के ऑयल हीटर, सेवन पैरा बेड आएंगे। इन बेड को दाएं, बाएं, ऊपर और नीचे किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी, रोगियों, डॉक्टरों और छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था हो जाएगी। 33 सीसीटीवी कैमरे भी लिए जाएंगे। ओटी में ऑटोक्लेवकी मशीनें, ओटी लाइट और टेबल आएंगी। हैलट परिसर में बूम बैरियर लगाए जाएंगे। अत्याधुनिक स्ट्रेचर रहेंगे। एनेस्थीसिया में पोर्टेबल यूएसजी मशीन, मॉर्च्युरी में कूलर, त्वचा रोग में सेंट्रीफ्यूज मशीन, स्त्री रोग में एनएसटी मशीन, नेत्र रोग में ओटी टेबल, वैक्यूम सक्शन मशीन, बालरोग में एयर कर्टेन विद यूवी, माइक्रोबायोलॉजी में आयरन रैक, अस्थि रोग में सी आर्म मशीन, मानसिक रोग में बॉयलीज एप्रैटस आदि मंगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed