फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GSVM Medical College takes another step forward on the path of becoming an institute

Kanpur News: इंस्टीट्यूट बनने की राह में एक और कदम आगे बढ़ा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
GSVM Medical College takes another step forward on the path of becoming an institute
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज अब इंस्टीट्यूट बनने की राह में एक कदम और आगे बढ़ा है। प्राचार्य के साथ प्रमुख सचिव की इस मामले में हुई बैठक में प्राचार्य ने पूरा प्रस्ताव उनके सामने रखा। हालांकि इस बार कॉर्डियोलॉजी इससे अलग रहेगा। मेडिकल कॉलेज को भी कोई आपत्ति नहीं है कि कॉर्डियोलॉजी इसमें शामिल न हो। इंस्टीट्यूट बनने से यहां किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की शुरुआत जल्द व बेहतर तरीके से हो पाएगी।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज इंस्टीट्यूट बनने को लेकर काफी समय से जद्दोजहद कर रहा है। हाल ही में प्रमुख सचिव ने इस संबंध में बैठक की। प्राचार्य डॉ. संजय काला के जो प्रस्ताव प्रस्तुत किया उसमें आमजन को होने वाले फायदे के बारे में बताया। डॉ. संजय ने बताया कि हम ऑटोनॉमस हो जाएंगे तो दवाएं, उपकरण, भर्तियाें के लिए प्रक्रिया में लंबा समय लगने का झंझट खत्म होगा। राजस्व भी बढ़ेगा। अलग फंड मिलने से शोध कार्य बढ़ जाएंगे। इंस्टीट्यूट बनने से डॉक्टरों को सैलरी अच्छी मिलेगी। लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्दी शुरू हो सकेगी और इसमें फंड से संबंधित कोई बाधा भी नहीं आएगी।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) तैयार किया जाएगा। इससे यहां से ही रोगियों के लिए दवाएं और उपकरण खरीद सकेंगे। वे रोगी जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उन्हें हम उपकरण बेहद सस्ते रेट पर उपलब्ध करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed