फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gsvm kanpur medical college tarang festival 2016

एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने ‘तरंग’ में ऐसे मचाया धमाल

Wed, 21 Dec 2016 12:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
gsvm kanpur medical college tarang festival 2016
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ ‘तरंग-2016’ - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ‘तरंग-2016’ का शानदार आगाज हुआ। ‘बेटल ऑफ बैंड’ की धुन और डीजे नाइट पर एमबीबीएस स्टूडेंट्स थिरकते रहे। चार राउंड की प्रतियोगिता के बाद प्रखर अग्रवाल को मिस्टर और गीतांजलि छाबड़िया को मिस ‘तरंग’ चुना गया।
विज्ञापन

‘तरंग-2016’ में बुधवार को भी कार्यक्रम होंगे। पहले राउंड में सभी प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद दूसरा राउंड टैलेंट का चला। इसमें प्रखर ने मोदी और केजरीवाल की मिमिक्री की। सौम्या शुक्ला ने नृत्य, आकाश पार्थी ने रेडियो जाकी, गीतांजलि छाबड़िया ने नृत्य से समां बांधा। इसी तरह चार राउंड तक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि सबसे पहले रंगोली प्रतियोगिता हुई, इसमें एमबीबीएस 2014 विजयी रहा। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में ‘बाल श्रम’ पर प्रस्तुति करने वाले 2014 बैच के डॉ. विकास विद्यार्थी, महिपाल, उमेश की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. आरपी यादव, यूपीएसआईडीसी के एमडी अमित घोष, एडिशनल कमिश्नर डॉ. सौरभ आनंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं निर्याणक मंडल में डॉ. रश्मि रस्तोगी, डॉ. आशा अग्रवाल और डॉ. मधु शामिल रहे। मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राज्यसभा सुखराम सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed