फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST team caught in liquor truck in unnao

जीएसटी टीम ने पकड़ा ट्रक, हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी शराब

Wed, 21 Nov 2018 12:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
GST team caught in liquor truck in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में कानपुर जीएसटी सचल दल ने अचलगंज थानाक्षेत्र में हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही एक ट्रक शराब पकड़ी। ट्रक में करीब पांच सौ पेटी शराब लदी है। जीएसटी टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को सूचना दी और ट्रक को लेकर कानपुर चली गई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को कानपुर से रायबरेली की ओर जा रहे ट्रक को कानपुर जीएसटी टीम ने रोक लिया। ट्रक चालक ने ई-वे बिल से होने से इंकार किया। जीएसटी अधिकारियों ने ट्रक की तलाशी ली तो हरियाणा की एक ब्रांडेड कंपनी की शराब के 500 सौ से अधिक सील बंद गत्ते लदे मिले। सचल दल ट्रक लेकर कानपुर चला गया और जिला आबकारी अधिकारी उन्नाव को सूचना देकर जांच के लिए कानपुर बुलाया। जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला ने बताया कि जीएसटी कार्यालय उन्नाव से शराब लदा ट्रक पकडे़ जाने की सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि ट्रक कहां से पकड़ा गया है और शराब वैध या अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed