फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GST Etawah Team Raids on Three Tobacco Firms

Kanpur News: तंबाकू की तीन फर्मों पर जीएसटी इटावा टीम का छापा

Fri, 21 Nov 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
GST Etawah Team Raids on Three Tobacco Firms
कायमगंज। जीएसटी इटावा की एसआईबी टीम ने गुरुवार शाम अताईपुर रोड स्थित लालबाग गांव में तंबाकू कारोबार से जुड़ी तीन फर्मों, सालासर इंटरप्राइजेज, श्री साईं टुबैको और हुमैरा टुबैको कंपनी पर छापा मारा। टीम ने पहुंचते ही गोदाम का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारी देर शाम तक माल के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान करते रहे। छापे की सूचना फैलते ही क्षेत्र के अन्य तंबाकू व्यापारी भी सतर्क हो गए और कई गोदामों पर ताले लटक गए। जांच की अगुवाई कर रहे जीएसटी एसआईबी इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर एसके वर्मा और डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि अभिलेखों और स्टॉक का मिलान जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कहीं कोई अनियमितता मिली है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed