फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GRP sent jail to those who committed obscene acts with RPF constable's wife

मगध में आरपीएफ सिपाही की पत्नी से अश्लील हरकतें करने वालों को जीआरपी ने भेजा जेल

Thu, 12 Sep 2019 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
GRP sent jail to those who committed obscene acts with RPF constable's wife
ट्रेन
मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे आरपीएफ सिपाही की पत्नी के साथ मंगलवार रात युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर यात्रियों ने उन्हें पकड़ लिया। कानपुर सेंट्रल पर आरोपी युवक को जीआरपी के हवाले किया गया। जीआरपी ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


मुगलसराय में रिजर्व कंपनी में तैनात एक आरपीएफ का जवान मगध एक्सप्रेस से एसी थ्री कोच बी-2 में पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। तहरीर में महिला ने बताया कि करीब तीन बजे देर रात ऊपर की बर्थ पर सो रहे युवक का हाथ उसके चेहरे पर पड़ा। उसने सोचा गलती से पड़ा होगा।
विज्ञापन


दोबारा फिर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं, तो उसने आरोपी युवक का हाथ पकड़कर शोर करना शुरू कर दिया। इस पर उनके पति और अन्य यात्री जाग गए। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को नीचे उतारा गया। आरपीएफ सिपाही ने टीटीई की मौजूदगी में आरपीएफ थाने को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि भोजपुर, बिहार के आरोपी युवक रवि कुमार गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed