{"_id":"68cc6960e74f007ff802a45c","slug":"grp-caught-the-girl-going-to-delhi-with-her-lover-kanpur-news-c-362-1-ka11006-131514-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रेमी संग दिल्ली जा रही किशोरी को जीआरपी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रेमी संग दिल्ली जा रही किशोरी को जीआरपी ने पकड़ा
विज्ञापन
कानपुर। ललितपुर से प्रेमी संग दिल्ली जा रही किशोरी को जीआरपी ने गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर पकड़ लिया। पिता ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट ललितपुर के थाने में दर्ज कराई गई थी। किशोरी व उसके प्रेमी को ललितपुर पुलिस को साैंप दिया गया है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग के दाैरान ललितपुर के पाली थानाध्यक्ष ने सूचना भेजी की क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी की लोकेशन सेंट्रल स्टेशन पर दिख रही है। इस पर क्यूआरटी के साथ टीम गठित की गई। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर प्लेटफार्म नंबर-1/10 से किशोरी को युवक के साथ खोज लिया गया।
पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। घर वाले विरोध करते थे इसलिए भागकर कानपुर आ गए। यहां से दिल्ली जाने की फिराक में थे। इसकी पाली थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई। इस पर शाम को थाने के उप निरीक्षक हरनाम सिंह फोर्स के साथ आए और महिला पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी व युवक को ले गए।