{"_id":"5e133e648ebc3e879c01127f","slug":"grp-arrested-crpf-jawan-for-molesting-woman-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ में जीआरपी ने सीआरपीएफ जवान को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ में जीआरपी ने सीआरपीएफ जवान को दबोचा
Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कोटा से पटना जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में एक सीआरपीएफ जवान ने महिला यात्री से छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जवान की तैनाती छत्तीसगढ़ में है। घटना हाथरस सिटी स्टेशन की है।
कोटा से पटना जा रही सुपरफास्ट ट्रेन को कुछ दिनों के लिए वाया कासगंज, फर्रुखाबाद के रास्ते निकाला जा रहा है। इसका आगरा से कानपुर के बीच कोई स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन के कोच संख्या एस-टू में सवार एक महिला यात्री के पास की ही सीट पर छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ का जवान यात्रा कर रहा था।
महिला ने आरोप लगाया कि ट्रेन सोमवार सुबह के वक्त जब हाथरस सिटी स्टेशन के करीब पहुंची थी, तभी जवान ने उससे छेड़छाड़ कर दी। महिला का पति भी दूसरी सीट पर मौजूद था। महिला ने इसकी शिकायत ट्रेन के स्कॉट से की, तो जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ट्रेन सुबह करीब पौने 10 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची, तो सीआरपीएफ जवान को उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी थाने में आरोपी जवान राकेश कुमार पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी ओल्ड सेटिलमेंट, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल के खिलाफ छेड़छाड़, हाथापाई करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि महिला ने जिस समय की घटना बताई है, उस समय ट्रेन हाथरस सिटी पर थी। पूरे मामले की जांच की जाएगी।