फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ground Breaking Ceremony 3.0, PM Modi will hear the story of three startup entrepreneurs 

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0: पीएम मोदी सुनेंगे भाई-बहन समेत तीन स्टार्टअप उद्यमियों की कहानी

Fri, 03 Jun 2022 08:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jun 2022 08:07 AM IST
सार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री स्टार्टअप कंपनियों की सफलता की कहानी सुनेंगे। इसमें आईआईटी से इंक्यूबेटेड तीन स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और कंपनी की शुरुआत से लेकर उसके विस्तार तक की जानकारी देंगे।
 

विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony 3.0, PM Modi will hear the story of three startup entrepreneurs 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 आयोजित होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के रहने वाले भाई-बहन समेत तीन स्टार्टअप की सफलता की कहानी सुनेंगे। इसके लिए भाई और बहन दोनों का अलग-अलग स्टार्टअप चयनित हुआ है। पूरे प्रदेश से 12 स्टार्टअप शामिल होंगे।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार न्यू उत्तर प्रदेश ऑफ न्यू इंडिया और यूपी स्टार्टअप इन यूपी के तहत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर में सफलता हासिल करने वाले नए स्टार्टअप उद्यमी प्रेजेंटेशन देंगे। इसके लिए कानपुर के अंकित अग्रवाल का फूल, अक्षय श्रीवास्तव का फर्टिलाइजर और काजल श्रीवास्तव का नाड़ी परीक्षा भी शामिल है। खास बात यह है कि तीनों स्टार्टअप आईआईटी कानपुर से इंक्यूबेटेड हैं।

विज्ञापन

दुनियाभर में छाया अंकित का ‘फूल’
अंकित अग्रवाल ने अपने स्टार्टअप ‘फूल’ से पूरे देश में क्रांति ला दी। धार्मिक स्थलों, गंगा में चढ़ने के बाद खराब हो चुके फूलों से अंकित ने धूपबत्ती और लेदर के विकल्प फ्लेदर को तैयार किया। दुनियाभर में इसकी गूंज सुनाई दी। कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके ‘फूल’ स्टार्टअप में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी निवेश किया है।

अक्षय की जैविक खाद बढ़ाएगी पैदावार
महज 23 साल के अक्षय श्रीवास्तव ने वर्ष-2020 में अपनी कंपनी पंजीकृत कराई। वह खेतों की उर्वरा शक्ति और फसलों की पैदावार बढ़ाने वाली जैविक खाद तैयार करने के स्टार्टअप एलसीबी फर्टिलाइजर के सह संस्थापक हैं। बकौल अक्षय, वह जो जैविक खाद बनाते हैं, उसे सिर्फ एक बार फसल में डालने की जरूरत होती है। मिट्टी अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खाद से न्यूट्रिशन ले लेती है। इससे पैदावार भी बढ़ती है। 

विज्ञापन

काजल की नाड़ी परीक्षण डिवाइस
आयुर्वेद से विभिन्न बीमारियों को पता करने के लिए अक्षय की बड़ी बहन काजल श्रीवास्तव ने एक डिवाइस विकसित की है। उनके स्टार्टअप को टॉप 12 में चुना गया है। उन्होंने नाड़ी परीक्षण को डिजिटाइज किया है। उनकी यह डिवाइस एक मिनट में शरीर में वात, पित्त और कफ की स्थिति की रिपोर्ट दे देगी। इसके आधार पर ही मरीज का इलाज चलेगा। काजल इस स्टार्टअप की सह संस्थापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed