फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   groom went missing before marriage, the intermediary got his brother married

साते फेरों के लिए तैयार बैठी थी दुल्हन, बाल कटवाने गया दूल्हा हो गया गायब फिर ऐसे हुई जयमाल की रस्म

Mon, 17 May 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
groom went missing before marriage, the intermediary got his brother married
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सरसौल के नर्वल क्षेत्र में बरात ले जाने से पहले दूल्हा लापता हो गया। इसे लेकर मची अफरातफरी के बीच दोनों के पक्षों के मध्यस्थ ने अपने भाई से दुल्हन की शादी कराई। इससे वधू पक्ष ने राहत की सांस ली। वहीं, लापता दूल्हे के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नर्वल के रायपुर निवासी शटरिंग मिस्त्री धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल प्रजापति की शादी पाल्हेपुर में रामआसरे प्रजापति की बेटी शशि से तय हुई थी। धर्मपाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर धर्मेंद्र बाल कटवाने के लिए साइकिल से शीशूपुर गया था। देर शाम तक काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उधर, दूल्हे के लापता होने की खबर मिलते ही वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। धर्मेंद्र के घर वालों ने नर्वल पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। उधर, बरात न पहुंचने पर आक्रोशित वधू पक्ष के लोग भी रायपुर आ धमके। ग्रामप्रधान के यहां काफी देर पंचायत चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतत: गुरुवार देररात रायपुर निवासी विवाह के मध्यस्थ ने अपने भाई के साथ शादी करा मामले का पटाक्षेप किया। नर्वल इंस्पेक्टर शेष नारायण पांडेय ने बताया कि बरात से ठीक पहले दूल्हे धर्मेंद्र के लापता होने की सूचना पिता धर्मपाल ने दी है। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed