{"_id":"594547a54f1c1bec2e8b46ff","slug":"groom-says-bride-is-sexless","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात में दुल्हन निकली किन्नर मामले में आया ‘नया मोड़’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात में दुल्हन निकली किन्नर मामले में आया ‘नया मोड़’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सुहागरात को दुल्हन के किन्नर निकलने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। दूल्हे ने जहां गुमराह कर किन्नर से शादी कराने की तहरीर दी है, वहीं दुल्हन की मां ने किन्नर होने की बात को सिरे से नकारते हुए दूल्हे और उसके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। कन्नौज एसपी ने सीओ और चौकी प्रभारी को जांच सौंपते हुए कार्रवाई की बात कही है।
बीती 13 मई को कानपुर देहात का युवक ठठिया थाना क्षेत्र के गांव में बारात लेकर आया था। 16 जून को दूल्हे ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसे गुमराह कर किन्नर को दुल्हन के रूप में विदा किया गया। सुहागरात के दौरान इस राज से पर्दा उठने शिकायत की थी। छोटी बेटी के साथ शादी कराने की बात कह उसे शांत करा दिया गया था। एक माह बाद छोटी बहन से शादी की बात से परिजनों ने इनकार कर दिया।
शुक्रवार को कन्नौज के ठठिया थाने में दूल्हे ने अपने ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार की शाम को दुल्हन की मां ने ठठिया पुलिस को दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। दुल्हन की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ है। दूल्हा और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर अफवाह फैलाने के साथ उसकी छोटी बेटी के साथ शादी करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने जांच खानपुर चौकी प्रभारी कुशल सिंह और तिर्वा सीओ अंबरीश भदौरिया को सौंपी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।