फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   groom ran away from marriage all preparations left

शादी से भागा दूल्हा, धरी रह गईं सारी तैयारियां

Tue, 25 Apr 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
groom ran away from marriage all preparations left
कविता जिसकी शादी थी, मंडप के पास खड़े कविता के हताश परिजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शिवली में शादी समारोह के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरत में डाल दिया। दरअसल बारात आने ही वाली थी सारी तैयारियां पूरी चुकी थीं। तभी अचानक खबर आई कि दूल्हा भाग गया है। 
विज्ञापन


मांडा गांव निवासी जगदीश प्रजापति पुत्र देवी प्रजापति ने अपनी लड़की कविता की शादी कानपुर के पनकी क्षेत्र के एसएस नगर निवासी किशन पुत्र रामचंद्र प्रजापति से तय की थी। 20 अप्रैल को तिलक की रस्म पूरी की गई थी। लड़की के पिता जगदीश ने बताया कि तिलक में बाइक व 51 हजार रुपये नगद व 25 हजार रुपये का सामान दिया था। बारात 24 अप्रैल को आनी थी। लेकिन तय समय पर बारात नहीं पहुंची। जानकारी पर पता चला कि दूल्हा किशन के पनकी में ही किसी दूसरी महिला से संबंध थे। उससेे कोर्ट मैरिज तक कर ली थी। उस महिला को शादी के बारे में पता चला तो उसने पनकी थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। थाने में हंगामा देखकर घर से दूल्हा किशन भाग गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित कई धाराओं में दूल्हा किशन, दूल्हे के पिता रामचंद्र व मां उमादेवी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, लड़की के घर में मातम छा गया। मंगलाचार की जगह सिसकियां गूंज रही हैं। सभी इंतजाम धरे रह गए।  
विज्ञापन


... तो बच गई जिंदगी 
स्नातक पास कविता का मन दुखित है। पिता व भाइयों की परेशानी देखकर उसे भी रोना आ रहा है। हालंाकि उसे संतोष इस बात का है कि कई महिलाओं से संबंध रखने वाले से उसकी शादी होने से बच गई। बाद में उसकी जिंदगी नरक बना देता। उसकी जिंदगी बच गई। इच्छा है कि दूल्हे के परिवार को उनके कर्मों की सजा जरूर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाइयों के बीच अकेली बहन
कविता पांच भाइयों में अकेली बहन है। सभी भाई इकलौती बहन की शादी के लिए जुटे थे। भाइयों ध्रुव, राजेश, बृजेश, मनोज, विजय ने बताया कि अकेली बहन के लिए सारे जतन किए थे। सब धरे रह गए। बहन की शादी  इस बार अच्छे ढंग से देखकर के रचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed