{"_id":"5fce6e788ebc3ef0ad424e78","slug":"groom-missing-a-few-hours-before-going-to-barat-dead-body-found-on-ganges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बरात जाने से चंद घंटे पहले लापता हुआ दूल्हा, गंगा किनारे मिला शव, खुशी का माहौल मातम में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बरात जाने से चंद घंटे पहले लापता हुआ दूल्हा, गंगा किनारे मिला शव, खुशी का माहौल मातम में बदला
Mon, 07 Dec 2020 11:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में रायपुरवा निवासी युवक अपनी शादी से चंद घंटे पहले रविवार को लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह कैंट में गंगा किनारे उसका शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
बाईं कलाई पर कटे के निशान मिले हैं। इससे खुदकुशी की भी आशंका है। शक्कर मिल खलवा निवासी काली प्रसाद उन्नाव पुलिस लाइन में फॉलोवर हैं। उनके बेटे मुरारीलाल (28) की रविवार को काकादेव बरात जानी थी। परिजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे मुरारीलाल सैलून जाने की बात कहकर घर से निकला फिर लौटा नहीं।
कोई सुराग नहीं लगने पर देर रात रायपुरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कैंट में पुराना गंगा पुल के नीचे गंगा किनारे मुरारीलाल का शव मिला। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में तफ्तीश जारी है।

Trending Videos
तो क्या शादी से खुश नहीं था मुरारीलाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुरारीलाल के बाएं हाथ पर कटे के निशान हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि मुरारीलाल ने खुद ही नस काटने का प्रयास किया। हालांकि वो काट नहीं पाया। आशंका है कि कुछ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की। हालांकि पुलिस का मानना है कि ऐसा लगता है कि मुरारीलाल शादी से खुश नहीं था। मामले की जांच जारी है, अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। परिजनों ने भी किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।
दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाकर किया हंगामा
रविवार को जब मुरारीलाल लापता हुआ तो युवती के परिजनों ने हंगामा किया। आरोप था कि मुरारीलाल शादी से बचने के लिए जानबूझकर लापता हो गया है। उन्होंने काकादेव थाने में शिकायत भी की। लेकिन जब मुरारीलाल का शव मिला तो वो भी शांत हो गए।
खुशी का माहौल मातम में तब्दील
मुरारीलाल और युवती के घर पर खुशियों माहौल था। एक तरफ बरात जाने की तैयारी चल रही थी तो दूसरी तरफ काकादेव में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। कुुछ ही घंटे बाद माहौल गमगीन हो गया। मुरारीलाल मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था।