{"_id":"6643918b8ab3f3b8cd0e7c2d","slug":"grocery-shopkeeper-committed-suicide-by-hanging-himself-kanpur-news-c-220-1-akb1007-112468-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 14 May 2024 10:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 14 May 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
झींझक। नगर के राजेंद्र प्रसाद नगर में सोमवार रात को किराना व्यापारी का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। परिजन देर रात शव को फंदे से उतारकर पैतृक गांव ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खितारी निवासी मुकेश उर्फ लालू ने बताया कि बेटा गौरव (28) बहू निशा के साथ झींझक के राजेंद्र प्रसाद नगर में रहता था। घर के बाहरी कमरे में वह किराना की दुकान किए थे। चार दिन पहले बहू अपने मायके चली गई थी। सोमवार रात को बेटा दुकान बंद कर घर चला गया। रात को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सामान लेने के लिए दरवाजा खटखटाया, जवाब न मिलने पर पड़ोसी ने उसे फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर बेटे का शव कमरे के अंदर पंख पर दुपट्टे से लटकता मिला। परिजन रात में ही शव को फंदे पर उतार कर गांव ले आए। इधर घटना की जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर परिवार के लोगों से पूछताछ की। मगर परिवार के लोग गौरव द्वारा ऐसा कदम किस बात को लेकर उठाया गया, इसकी जानकारी नहीं दे सके। मंगलपुर थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।