फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GreenPark, Moss on stairs of VIP pavilion, preparations of Sports Department and UPCA are slow

GreenPark: वीआईपी पवेलियन की सीढ़ियों पर काई…बाथरूम की टोटियां खराब, खेल विभाग-यूपीसीए की तैयारियां सुस्त

Fri, 23 Aug 2024 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:46 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीसीए के अधिकारियों का कहना है कि टेस्ट मैच के मद्देनजर ग्रीनपार्क स्टेडियम में मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। ऐसे में वीआईपी पवेलियन समेत हर दीर्घा में काम शुरू हो चुका है। वीआईपी पवेलियन में जो भी काम हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
GreenPark, Moss on stairs of VIP pavilion, preparations of Sports Department and UPCA are slow
,ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच शुरू होना है। प्रमुख सचिव खेल, सांसद, मंडलायुक्त स्टेडियम का निरीक्षण कर दर्शक दीर्घाओं की कमियों को दूर करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद खेल विभाग और यूपीसीए मंद गति से काम करा रहा है। स्थितियां यह है कि वीआईपी पवेलियन में बने वीआईपी बॉक्स के बाथरूम के शीशे टूटे हुए हैं।

विज्ञापन

बाथरूम में टोटियां खराब पड़ी हैं। पवेलियन की सीढि़यों पर काई जमी हुई है। 27 नवंबर 2013 में बने वीआईपी पवेलियन का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। 11 साल बाद इस पवेलियन की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां पर नए डिजाइन की बनी छत के आगे साइड के हिस्से में कई स्थानों पर लीकेज है। बारिश का पानी पवेलियन के अंदर सीढि़यों और कुर्सियों को खराब कर रहा है।
विज्ञापन

वीआईपी पवेलियन में बनी छत की फॉल शीलिंग भी कई स्थानों से टूटी हुई है। इनसे कारण यहां बंदरों ने डेरा बना लिया है। यहां से भी बारिश का पानी पवेलियन के अंदर आता है। इससे दीवारों में सीलन आ चुकी है। इसके बावजूद यूपीसीए-खेल विभाग अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस पवेलियन की सफाई पिछले वर्ष सितंबर 2023 में हुई यूपी टी-20 लीग के दौरान ही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में किसी भी प्रकार की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए पूरी तरह से यूपीसीए जिम्मेदार है। स्टेडियम के बाहरी परिसर की जिम्मेदारी खेल विभाग की है, स्टेडियम के अंदर जो भी काम होने हैं, वह यूपीसीए को करवाने हैं और इसके बारे में उन्हें सूचित कर दिया गया है।  -आरएन सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, ग्रीनपार्क स्टेडियम

टेस्ट मैच के मद्देनजर ग्रीनपार्क स्टेडियम में मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। ऐसे में वीआईपी पवेलियन समेत हर दीर्घा में काम शुरू हो चुका है। वीआईपी पवेलियन में जो भी काम हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।  -मो. फहीम, मीडिया प्रभारी, यूपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed