फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park overall champion in senior and sub-junior football matches

Kanpur News: सीनियर और सब जूनियर फुटबॉल मैच में ग्रीनपार्क ओवरऑल चैंपियन

Fri, 21 Nov 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Green Park overall champion in senior and sub-junior football matches
कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का गुरुवार को ग्रीनपार्क में समापन हुआ। अंतिम दिन सीनियर और सब जूनियर वर्ग के फुटबॉल मैच में ग्रीनपार्क की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। इसके अलावा शतरंज प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में सीनियर वर्ग के बीच हुए फुटबॉल मैच में ग्रीनपार्क विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। जूनियर वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता और ग्रीनपार्क उपविजेता रहा। सब जूनियर वर्ग में ग्रीनपार्क विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उप विजेता रहा।
विज्ञापन


यहीं योग परिसर में हुई शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रशांत पांडेय विजेता और अभय त्रिपाठी उपविजेता बने। महिला वर्ग में कृष्णा गोस्वामी विजेता और स्वामी माहेश्वरी उपविजेता रहीं। जूनियर वर्ग में सविनय गंगवार विजेता और शिवांश त्रिपाठी उपविजेता रहे महिला वर्ग में ऋषिका पांडेय विजेता और रितिका रघुवंशी उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में आराध्या शर्मा विजेता और अवगत निगम उपविजेता रहे तो महिला वर्ग में आद्या मिश्रा विजेता और अमिया पटेल उपविजेता बनीं। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 22 से होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का चौथा चरण बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 22 से 24 नवंबर तक होगा। युवा कल्याण विभाग की अधिकारी आरती जायसवाल ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से सांसद पोर्टल के साथ ही युवा साथी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed