फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park and Seth Motilal Khedia's Teams Secure Spots in the Final

Kanpur News: ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Green Park and Seth Motilal Khedia's Teams Secure Spots in the Final
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें दोनों वर्गों में दस-दस टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक और बालिका दोनों वर्गों में ग्रीनपार्क तथा सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन



बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में ग्रीनपार्क ने केके गर्ल्स इंटर कॉलेज को 4-1 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेठ मोतीलाल खेड़िया ने पूर्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित किया। बालक वर्ग में ग्रीनपार्क ने आरएमपी इंटर कॉलेज को 7-2 से हराया और सेठ मोतीलाल खेड़िया ने रतन चंद्र खत्री इंटर कॉलेज को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले 18 मार्च को दोपहर तीन बजे खेले जाएंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हैंडबॉल संघ की सचिव साधना मिश्रा, सह संयुक्त सचिव अनुज सिंह चौहान और मुख्य निर्णायक हरप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल और कोच सुचिता सिंह सहित अन्य खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed