{"_id":"660a876f6e061497a7088c62","slug":"grandmother-absconds-after-putting-daughters-in-tempo-police-handed-her-over-to-father-kanpur-news-c-220-1-akb1006-110681-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेटियों को टेंपों में बैठाकर नानी फरार, पुलिस ने पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेटियों को टेंपों में बैठाकर नानी फरार, पुलिस ने पिता को सौंपा
Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौराहा स्थित टेंपो स्टैंड पर दो लड़कियों को एक टेंपों में बैठाकर उनकी नानी फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बेटियों की पहचान कराई। इसके बाद पिता को सुपुर्द किया।
देवीपुर चौराहा के पास खड़ी एक टेंपों पर एक महिला दो छोटी लड़कियां लेकर पहुंची। कुछ देर बाद लड़कियों को छोड़ कर महिला गायब हो गई। टेपों चालक काफी देर इंतजार के बाद महिला न आने पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर देवीपुर पुलिस चौकी के दीवान शिव प्रसाद दोनों लड़कियों को चौकी ले गए। जहां लोगों को भीड़ लग गई। किसी ने दाेनों लड़कियाें को बरौर कस्बा के कल्लू खटिक की होना बताया। जिस पर पुलिस ने कल्लू खटिक को सूचना दी। वह अपने पिता रामजीवन के साथ देवीपुर चौकी पहुंचे। दोनों बेटियों को देखकर रोने लगा। बताया कि पत्नी बेबी कुछ महीनों से झारखंड थाना मोहम्मदगंज के कादल गांव मायके में है। वह दोनों बेटियों पांच वर्षीय प्रांजलि और तीन वर्षीय मिस्त्री को साथ लेकर गई हुई थी। बताया कि सास शकुंतला है। पुलिस पूछताछ में बेटी प्रांजलि ने बताया कि उसे नानी लेकर यहां तक आई थी। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बेटियों को उनके पिता को सौंप दिया गया है।