फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grand Opticians and GNK Warriors Win Matches

Kanpur News: ग्रांड ऑप्टीशियंस और जीएनके वॉरियर्स ने जीते मैच

Wed, 25 Mar 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Grand Opticians and GNK Warriors Win Matches
कानपुर। टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) सीजन-2 का शुभारंभ मंगलवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुआ। उद्घाटन मैच में ग्रांड ऑप्टीशियंस ने बंसीवाला इन्क्रेडिबल्स को सात विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जीएनके वॉरियर्स ने इंडियन स्टार्स को 109 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन



पहले मैच में बंसीवाला इन्क्रेडिबल्स ने 15 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। टीम से सचिन यादव ने 76, शुभम ने 38 और अनंत ने 30 रन बनाए। वहीं, ग्रांड ऑप्टीशियंस ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। निखिल ने नाबाद 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



दूसरे मैच में जीएनके वॉरियर्स ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए। युवराज ने 72, शिवम शर्मा ने 43 और आदित्य ने 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन स्टार्स की टीम 12.3 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। टीम से आयुष ने 24 और अंशु व आशीष ने 22-22 रन बनाए। 72 रन की पारी के लिए युवराज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आयोजक ओम मंगतानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का उद्घाटन किया। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के हमशक्ल कार्तिक कोहली की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में डॉ. उमेश पालीवाल, जसबीर सिंह, मयंक, डॉ. हेमंत मोहन, सुरेश सिंहवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed