फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grand Optician and GNK Warriors Win Matches

Kanpur News: ग्रैंड ऑप्टिशियन और जीएनके वॉरियर्स ने जीते मैच

Mon, 27 Apr 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Grand Optician and GNK Warriors Win Matches
कानपुर। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) में रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ग्रैंड ऑप्टिशियन ने इंडियन स्टार्स को नौ रन से और जीएनके वॉरियर्स ने ऐटएक्स चेंजर को 10 रन से पराजित किया।
विज्ञापन



आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में हुए पहले मैच में ग्रैंड ऑप्टिशियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। टीम से श्लोक ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में करण, रवींद्र और क्षितिज खुराना ने दो-दो विकेट लिए। वहीं इंडियन स्टार्स की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। टीम से नितिन ने 38, देव स्मिथ ने 34 और अनुज ने 38 रन बनाए। गेंदबाज निहाल ने चार विकेट लिए जिस पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



दूसरे मैच में जीएनके वॉरियर्स ने 13.2 ओवर में 155 रन बनाए। टीम से अर्जुन ने 54 और शिवम ने 64 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में संतोष और हनी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं ऐटएक्स चेंजर की टीम 15 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम से हनी ने 89 रन बनाए। गेंदबाज में आदित्य ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। अर्जुन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed