फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gram Pradhan's powers seized and secretary suspended on charges of embezzling government funds

Kanpur News: सरकारी धन हड़पने के आरोप में ग्राम प्रधान के अधिकार सीज व सचिव निलंबित

Fri, 25 Jul 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan's powers seized and secretary suspended on charges of embezzling government funds
कानपुर देहात। वित्तीय अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर अमरौधा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत देवराहट की ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। साथ ही तत्कालीन सचिव को निलंबित कर जेई से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवराहट के मजरा जारी निवासी महाराज सिंह ने 21 मई 2022 को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर हैंडपंप रिबोर सहित कराए गए अन्य विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की थी। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच की। जांच के दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों में 750689 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया। मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई।डीपीआरआे विकास पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान शकुंतला के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही सचिव सचिन रस्तोगी को निलंबित कर दिया है। विकास कार्य की गलत तरीके से एमबी करने के आरोप में आरईडी के जेई रूप सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed