फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gram Pradhan sent to jail in case of murder of a youth

Kanpur News: युवक की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान को जेल भेजा

Sat, 31 Aug 2024 04:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan sent to jail in case of murder of a youth
फोटो संख्या 11 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन

- लापता युवक का शव नहर में मिलने का मामला
- 15 दिन पहले जेल से छूटकर आया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। पुलिस ने जेल से छूटकर आने वाले युवक की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से बताई गई है। पुलिस ने मां की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि राहुल उर्फ कतली दोहरे का गुरुवार सुबह शव गौतमपुरा गांव की पुलिया के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला था। युवक एनडीपीएस के मामले में जेल से करीब 15 दिन पहले छूटकर आया था। चार दिन से लापता था। राहुल की की मां सिताबी देवी ने हत्या व एससीएसटी में नगला कले गांव के प्रधान विवेक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगाई गई थीं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम प्रधान को कस्बा के पूर्वी तिराहे के पास हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधान के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के शव का गुरुवार शाम तीन डाक्टरों के पैनल में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद देर शाम शव उसके घर कस्बा लखना पहुंचा था। शाम को परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान लखना में कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से निकला है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवक के लापता होने के दिन 25 अगस्त की देर रात उसके घर के आसपास के सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed