{"_id":"5d65074a8ebc3e93a8444a7d","slug":"gram-pradhan-s-daughter-in-law-dies-in-suspicious-circumstances-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 7 महीने ही बाद ग्राम प्रधान की बहू की जलकर मौत, मायके वालों ने कहा इस वजह से की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 7 महीने ही बाद ग्राम प्रधान की बहू की जलकर मौत, मायके वालों ने कहा इस वजह से की गई हत्या
Tue, 27 Aug 2019 08:50 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद परिजन व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को नवविवाहिता की मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर में ग्राम प्रधान विनोद कुमार की बहू की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
मृतका के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी के साथ सोमवार रात मार-पीट की गई। साथ ही फोन पर कहा गया कि अपनी बेटी को आकर ले जाओ। मंगलवार को जब परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो बाहर से गेट बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर अंदर गए तो बेटी नेहा का जलती अवस्था में शव मिला।
इसके बाद मायके वाले संबंधित थाने पहुंचे और सास, ससुर व पति के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने अभी तक पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि जनवरी 2019 में ही बेटी की शादी हुई थी। सीओ अजीतमल, प्रभारी निरीक्षक फफूंद व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव उठाने के लिए पुलिस ने परिजनों से हाथापाई की।