...तो राशन माफिया ऐसे ठिकाने लगा रहे हैं सरकारी अनाज
-उन्नाव में डीएसओ ने मारा छापा, डीएम को रिपोर्ट भेजी
-राइस मिल में छह हजार बोरी सरकारी अनाज मिला
विस्तार
राशन माफियाओं ने सरकारी अनाज ठिकाने लगाने की निकाली नई तरकीब
सरकारी अनाज की छह हजार बोरियां पकड़ी
शनिवार दोपहर खाद्य विभाग ने एक राइस मिल पर छापे में राशन के अनाज की छह हजार से अधिक बोरियां पकड़ी। इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज पकड़े जाने पर विभाग सतर्क हो गया है।
मिल संचालक से मांगे दस्तावेज तो नहीं मिला जवाब
सफीपुर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर श्याम सुंदर विनय कुमार राइस मिल है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) नसीम अख्तर ने टीम के साथ यहां छापा मारा। टीम के सदस्य मिल परिसर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे तो कई कर्मचारी राशन की बोरियां काटते और अनाज के ढेर लगाते मिले। मिल के गोदाम में भी राशन की हजारों बोरियां मिलीं।
कालाबाजारी से सरकार को चूना