फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   governor said correct surgical operation if you need to be again'

राज्यपाल बोले,‘सर्जिकल ऑपरेशन सही, जरूरत पड़े तो फिर हो’

Tue, 04 Oct 2016 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
governor said correct surgical operation if you need to be again'
कानपुर देहात के रामजानकी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में बोलते राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात असई बैरी सवाई गांव के रामजानकी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने केंद्र सरकार के सर्जिकल ऑपरेशन को सही ठहराते हुए सेना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का सर्जिकल ऑपरेशन सही कदम है। आवश्यकता पड़ने पर फिर हो। उन्होंने गाउन व हैट को अंग्रेजों का प्रतीक बताया और पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने पर जोर दिया। गाउन उतारने के बाद उन्होंने भाषण दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को टीचर की तरह सफल होने के लिए चार मंत्र बताए। उन्होंने आठ टॉपर में से सात लड़कियां होने पर चुटकी ली और कहा कि लड़के भी पढ़ें और अगले साल कम से कम खुद को बराबरी पर आएं। कहीं ऐसा न हो कि आगे चलकर महिलाओं के स्थान पर पुरुषों को आरक्षण देना पडे़। यूपी में कुछ जगहों पर नकल बड़े पैमाने पर होती है। नकल कैंसर के समान है। केवल छात्रों का ही नहीं बल्कि शिक्षण संस्थानों में भी दोष है। बीते दो वर्षों में उन्होंने 26 विश्वविद्यालयों में नकल की रोकथाम को कदम उठाए हैं। इसमें कुछ सफलता भी हासिल हुई है। एक मामले में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को सस्पेंड कर कार्रवाई की गई है। एक अन्य मामले में जांच रिपोर्ट आ गई है। एक-दो दिन के अंदर कार्रवाई का निर्णय लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed